UP School Closed: Severe cold wave in Fatehpur, schools opened
News

UP School Closed: Severe cold wave in Fatehpur, schools opened

UP Fatehpur School News: यूपी के फतेहपुर में बेसिक से जुड़े स्कूलों का श??

yugantar123_pravah
yugantar123_pravah
4 min read

UP Fatehpur School News: यूपी के फतेहपुर में बेसिक से जुड़े स्कूलों का शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी से समाप्त हो गया है. वहीं माध्यमिक के विद्यालय भी 15 जनवरी से खोले जाएंगे. स्कूली बच्चों में कल स्कूल की छुट्टी है या बंद को लेकर लगातार ऊहापोह की स्थित बनी हुई थी. बाउजूद देर शाम तक प्रशासनिक आदेश नहीं आया है.

हाड़कपाऊ ठंड के बीच खुल गए स्कूल

फतेहपुर (Fatehpur) के प्राइमरी और माध्यमिक के स्कूलों में चल रही छुट्टियां समाप्त हो गईं हैं. आज यानि कि 15 जनवरी से सभी सरकारी, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी बोर्डों के स्कूलों को तय समय के अनुसार खोला जाएगा. आपको बतादें कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti) में पूरा दिन ठंड बनी रही लेकिन शाम होते ही भीषण गलन के चलते लोग घरों में दुबक गए. चारो ओर फैले कोहरे ने काफी हद तक विजिबिलिटी को भी कम कर दिया. हालांकि बुधवार सुबह कोहरा कम है लेकिन ठंड और गलन बनी हुई है.

भीषण गलन में एक भी दिन नहीं बंद हुए स्कूल कॉलेज

शासन के आदेश पर प्रत्येक वर्ष होने वाले शीतकालीन अवकाश को छोड़कर जिला प्रशासन ने एक भी दिन स्कूल कॉलेज बंद करने का आदेश नहीं दिया. जानकारों की माने तो सरकारी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल खुल गए हैं लेकिन सर्दी की वजह से छात्र संख्या लगभग शून्य है.

वहीं इंटरमीडिएट तक के कॉलेज में भी छात्रों की कमी देखी जा रही है. प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक कहते हैं कि स्कूल तो खुल गए हैं लेकिन गलन और ठिठुरन इतनी है न तो छात्र आते हैं और कुछ बच्चों के आने पर मना भी कर दिया जाता है. उनका कहना है कि छात्र को अगर ठंड लग जाएगी तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेना


Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!